संवाद 2025 – यूज़ ऑफ़ इंनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी इन मॉडर्न डे एंटरप्रेन्योरशिप

प्रेस विज्ञप्ति

तारीख:17 मई 2025

Place: बाबू बनारसी दास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BBDIT),

‘संवाद’ 2025— यूज़ ऑफ़ इंनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी इन मॉडर्न डे एंटरप्रेन्योरशिप

बाबू बनारसी दास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BBDIT), गाज़ियाबाद,  के सेमिनार हॉल में  ‘SAMVAAD’ नामक एक प्रभावशाली पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह चर्चा  “यूज़ ऑफ़ इंनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी इन मॉडर्न डे एंटरप्रेन्योरशिप  “ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रित था, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विचारकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, इसके बाद सरस्वती वंदना हुई। इस अवसर पर संस्थान के, कार्यकारी निदेशक श्रीमती रुचिरा सिंघल, निदेशक (अकादमिक) डॉ. अमूल अग्रवाल, निदेशक (फार्मेसी) डॉ. हिना चड्ढा और डीन (अकादमिक) डॉ. मीनल सक्सेना उपस्थित थे और उन्होंने पैनलिस्टों का स्वागत किया।

 निदेशक डॉ. अमूल अग्रवाल ने युवाओं में स्टार्टअप मानसिकता को विकसित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आयोजित इस प्रकार की चर्चाओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “SAMVAAD” 2025  जैसे स्वस्थ संवाद विचारों को जन्म देते हैं और युवाओं को नवोन्मेषी सोच के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।”

इस कार्यक्रम के मुख्य प्रतिभागी चर्चा में निम्नलिखित विशिष्ट वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए:

श्री अशुतोष अग्रवाल – संस्थापक, Onit

डॉ. राजीव रंजन – एक सम्मानित MSME expert

डॉ. प्रमोद कुमार – कंट्री हेड, टेक महिंद्रा

श्री अंकित सिंघल – संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, SG Lattice प्राइवेट लिमिटेड

श्री बिस्वजीत बनर्जी – संस्थापक, Captivating Canvas

श्री सुनील प्रसाद – पूर्व महाप्रबंधक, IOCL; expert in plant setup

चर्चा के दौरान तकनीकी रुझानों, डिजिटल परिवर्तन की भूमिका, और आधुनिक उद्यमिता के लिए आवश्यक मानसिकता पर प्रकाश डाला गया। यह सत्र अत्यंत इंटरैक्टिव और ज्ञानवर्धक रहा, जिसकी समाप्ति एक रोमांचक प्रश्नोत्तर सत्र से हुई, जहाँ छात्रों ने पैनल विशेषज्ञों से गहन और विचारोत्तेजक प्रश्न पूछे।

इस कार्यक्रम में चेयरमैन, कार्यकारी निदेशक (ED), संकाय सदस्य, कर्मचारीगण और 200 से अधिक छात्र

इस कार्यक्रम संकाय सदस्य, कर्मचारीगण और 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और प्रश्नोत्तर के माध्यम से पैनल सदस्यों के साथ बातचीत की। इस संवादात्मक आयोजन ने उपस्थितजनों पर सार्थक प्रभाव डाला और उन्हें नवाचार व उद्यमिता में भविष्य की संभावनाओं के प्रति गंभीर सोच के लिए प्रेरित किया।चर्चा के दौरान तकनीकी रुझानों, डिजिटल परिवर्तन की भूमिका, और आधुनिक उद्यमिता के लिए आवश्यक मानसिकता पर प्रकाश डाला गया। यह सत्र अत्यंत इंटरैक्टिव और ज्ञानवर्धक रहा, जिसकी समाप्ति एक रोमांचक प्रश्नोत्तर सत्र से हुई, जहाँ छात्रों ने पैनल विशेषज्ञों से गहन और विचारोत्तेजक प्रश्न पूछे।

BBDIT गाज़ियाबाद ऐसे आयोजनों के माध्यम से बौद्धिक संवाद और छात्र सशक्तिकरण के लिए सतत अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है।