BBDIT ग़ाज़ियाबाद ने स्पोर्ट्स ज़ोनल फेस्ट 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग़ाज़ियाबाद, 17 अक्टूबर 2025 — BBDIT कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, ग़ाज़ियाबाद ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स ज़ोनल फेस्ट 2025 में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह प्रतियोगिता दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2025 को RKGIT, ग़ाज़ियाबाद में संपन्न हुई।

संस्थान के 53 छात्र-छात्राओं ने वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, चेस, खो-खो तथा एथलेटिक्स जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता ज़ोनल स्तर पर आयोजित की गई, जिसके पश्चात राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।

BBDIT ग़ाज़ियाबाद के विद्यार्थियों ने 2023 से अब तक स्पोर्ट्स फेस्ट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी लगन, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए कई स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और पुरस्कारों की दौड़ में शामिल रहे।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यापक प्रतिनिधि श्री विनय एवं श्रीमती विशाखा ने विद्यार्थि यों को RKGIT, ग़ाज़ियाबाद तक साथ लेकर जाकर पूरे आयोजन के दौरान मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।

संस्थान के अध्यापक प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं, जो विद्यार्थियों में शारीरिक स्फूर्ति के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरित करते हैं।”

BBDIT प्रबंधन के प्रतिनिधि श्री अरपित अग्रवाल ने कहा कि “BBDIT का सदैवयह विश्वास रहा है कि कक्षा शिक्षण तभी पूर्ण होता है जब उसे सह-शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों के साथ जोड़ा जाए। ऐसे अनुभव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।”

BBDIT ग़ाज़ियाबाद निरंतर विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ खेलों एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है, जिससे उनका समग्र व्यक्तित्व विकास सुनिश्चित हो सके।